फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मैड़ी में शुरू हुई तीसरी राज्य स्तरीय सीनियर शूटिंग बॉल चैंपियनशिप

मैड़ी में रविवार को तीसरी हिमाचल प्रदेश सीनियर स्टेट शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। मैड़ी स्थित मॉडर्न प्राइवेट आईटीआई में आयोजित की जा रही इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ जिलों और तीन अकादमियों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन एवं ग्राम पंचायत धुसाड़ा के वर्तमान प्रधान सतीश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि राज्य स्तरीय खेलों का जिला ऊना में आयोजन होना क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। खेलों के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने संस्थान के एमडी अतुल ठाकुर की सराहना की। उन्होंने कहा कि फेंसिंग, कुश्ती और अब शूटिंग बॉल स्टेट चैंपियनशिप जैसे आयोजन क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएस ग्रुप मैड़ी के चेयरमैन एवं शूटिंग बॉल संघ ऊना के अध्यक्ष, शूटिंग बॉल संघ ऊना के चेयरमैन मनमोहन सिंह, हिमाचल प्रदेश शूटिंग बॉल संघ के चेयरमैन जितेश्वर दत्त और संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं मॉडर्न आईटीआई मैड़ी के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह राणा, पीएस इंटरनेशनल स्कूल मैड़ी के प्रधानाचार्य, मैड़ी की पूर्व प्रधान रीना ठाकुर और मॉडर्न आईटीआई मैड़ी के अनुदेशक विशाल चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें