फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मुबारकपुर के बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में मनाया जाएगा होमगार्ड्स का राज्य स्तरीय रेजिंग डे

इस बार जिला होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस का राज्य स्तरीय रेजिंग डे 6 दिसंबर को जिला ऊना के मुबारकपुर स्थित बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में मनाया जाएगा। होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के डिप्टी कमांडेंट जनरल एके पराशर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इस बार रेजिंग डे समारोह के साथ नए भर्ती हुए होमगार्ड स्वयंसेवकों की पासिंग आउट परेड भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। हाल ही में विभाग में 697 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की गई थी, जिनमें से 695 स्वयंसेवक 6 दिसंबर को पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेंगे। मुख्य समारोह से पहले विभिन्न बटालियनों के बीच खेल और व्यावसायिक दक्षता से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें