विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी के तहत सपौरी पंचायत के नोहण गांव में शुक्रवार को आयोजित विधायक जनता द्वार कार्यक्रम में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष समस्याओं के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। विधायक बबलू ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से चिंतपूर्णी में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोहण गांव में 45 लाख रुपये की लागत से सिंचाई योजना का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से पंप हाउस, 20 लाख से परकोलेशन वेल और डाइक तथा 15 लाख रुपये की लागत से मुख्य पाइप लाइन बिछाई गई है। इस योजना से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और किसानों को खेती के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सपौरी में भी 15 लाख रुपये की लागत से अलग सिंचाई बांध का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शादी लाल गोस्वामी, पूर्व प्रधान दर्शन कुमार, उपप्रधान गुरनाम सिंह, कपूर दीन, गुरदास राम, रघुनाथ, राज कुमार गौतम, वतन सिंह, प्रधान कोहाड़छन्न अन्नू देवी, उपप्रधान जरनैल सिंह, केवल सिंह, विपिन कुमार, पूर्व उपप्रधान गुलाम मोहम्मद, गुलजार मोहम्मद, त्रिलोक सिंह, महिला मंडल प्रधान शकुंतला देवी, ओंकार सिंह, कपूर सिंह, तूफान सिंह, शमशेर अली, युद्धवीर सिंह, जतिंद्र सिंह, नीलम कुमारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।