माता रानी के भक्तों के लिए शुक्रवार की सुबह मां चिंतपूर्णी के दर्शन के साथ शुरू करने का विशेष अवसर है। अब श्रद्धालु घर बैठे ही हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार के दर्शन कर सकते हैं। शुक्रवार सुबह-सवेरे मां चिंतपूर्णी के दरबार से लाइव दर्शन के माध्यम से भक्त माता रानी के चरणों में अपनी हाजिरी लगा सकते हैं। जो श्रद्धालु किसी कारणवश मंदिर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे लाइव दर्शन के जरिए घर बैठे ही मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। मां चिंतपूर्णी के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। भक्त माता रानी से अपने परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हैं।