फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़: चताड़ा पंचायत में राधा कृष्ण मंदिर सपंर्क सड़क का विधायक विवेक शर्मा ने किया शिलान्यास

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चताड़ा के वार्ड नंबर सात स्थित राधा कृष्ण मंदिर के लिए संपर्क सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक विवेक शर्मा ने किया। इस सड़क के निर्माण से मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 49 पंचायतों में लगभग 3 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से लिंक सड़कों के निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें