फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: कुटलैहड़ की जसाना पंचायत में पेयजल समस्या का समाधान, हैंडपंप में मोटर लगने से छह परिवारों को मिलेगी राहत

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत जसाना के वार्ड लखरूंह में विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से आधा दर्जन परिवारों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया गया है। वार्ड में ठाकुर रूप सिंह पटियाल के घर के साथ स्थित हैंडपंप में मोटर डालकर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे आसपास रहने वाले करीब छह परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकने की परेशानी से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पेयजल की समस्या के चलते परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को विधायक विवेक शर्मा के ध्यान में लाया गया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद हैंडपंप में मोटर स्थापित कर पेयजल आपूर्ति बहाल की गई। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना ही जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें