फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: जालंधर के जिंदल परिवार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया चांदी का छत्र, कीमत करीब 3.80 लाख रुपये

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह जालंधर के जिंदल परिवार ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में चांदी का छत्र अर्पित कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिंदल परिवार की ओर से चढ़ाए गए इस चांदी के छत्र का वजन 1 किलो 490 ग्राम है, जबकि इसकी कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। शनिवार सुबह सवेरे परिवार ने श्रद्धा भाव से यह छत्र माता रानी के चरणों में अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मां चिंतपूर्णी के दरबार में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर कई श्रद्धालु माता रानी के चरणों में सोना, चांदी और अन्य सामग्री भेंट कर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। जालंधर के जिंदल परिवार की ओर से चांदी का छत्र अर्पित करना भी इसी आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें