फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चताड़ा पंचायत में 1 करोड़ 15 लाख के विकास कार्यों का विधायक विवेक शर्मा ने संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

 कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने शनिवार को ग्राम पंचायत चताड़ा के अंतर्गत मेन रोड से वार्ड नंबर-7 तक बनने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस संपर्क मार्ग के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 400 आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत चताड़ा में लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इनमें से कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ प्रगति पर हैं और शेष कार्यों को भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें