फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मुकेश अग्निहोत्री बोले- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर ऊना स्थित ऐतिहासिक किला बाबा साहिब सिंह बेदी में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने ऊना नगर के संस्थापक एवं गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुकेश अग्निहोत्री ने गुरु पर्व की बधाई देते हुए कहा कि बाबा बेदी का ऊना के विकास, जनकल्याण और गरीबों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश देती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें