फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: डीएवी लठियाणी में हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में 1 से 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, साहित्यिक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। हिंदी पखवाड़े के तहत कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों के लिए हिंदी सुलेख प्रतियोगिता हुई। कक्षा तीसरी में वैष्णवी शर्मा ने प्रथम, सोनाक्षी भाटिया ने द्वितीय और हव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चौथी में आराध्या जसवाल प्रथम, शौर्य द्वितीय और शनाया तृतीय रहीं। कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आरूही ने प्रथम, सात्विक ने द्वितीय और प्रांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने भावपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से कविताओं का वाचन कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने हिंदी कहानी वाचन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दिव्यांश शर्मा ने प्रथम, अनिकेत गिल ने द्वितीय और अदिति ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल और वाचन शैली का प्रदर्शन किया। कक्षा सातवीं के लिए दोहा गायन तथा कक्षा आठवीं के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। दोहा गायन में हर्षिता प्रथम, रौनिका द्वितीय तथा स्वास्तिक और यशिका तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों ने कबीर और रहीम के दोहों का मधुर एवं भावपूर्ण गायन किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में निवृत्ति शर्मा ने प्रथम, अनवी शर्मा ने द्वितीय और ओजस्वी शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, सम्मान और प्रेम का संदेश देते हुए आकर्षक नारों की रचना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कार और भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने तथा शुद्ध हिंदी लिखने और बोलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास, सृजनात्मकता, कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिंदी साहित्य पढ़ने और हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यालय का वातावरण हिंदीमय रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय परिवार ने “हिंदी का सम्मान—राष्ट्र का सम्मान” का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें