सोलन शहर के साथ लगती देवठी पंचायत के बोहच में कबड्डी के शानदार मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला एलआरटी नऊ और जुल्का सेवन स्टार के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और इसमें जुल्का सेवन स्टार ने 26-13 से एलआरटी नऊ की टीम को मात दी। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक टीमें शामिल हुई थी। मेला कमेटी की ओर से विजेता व उपविजेता टीमों को नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।