फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में पूर्व सैनिक कल्याण लीग की त्रैमासिक बैठक, संगठन मजबूत करने और समस्याओं पर चर्चा

पूर्व सैनिक कल्याण लीग (हिमाचल प्रदेश) की जिला सोलन इकाई की त्रैमासिक बैठक सूबेदार मेजर सचिदानंद (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले की छह उप-इकाइयों सिरी-ममलीग, कंडाघाट, सोलन, सुबाथू, धरमपुर और गोयला के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने और पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी उप-इकाइयों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित समस्याओं का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार रखें। समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दस्तावेज भी तैयार रखने पर जोर दिया गया, ताकि संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामलों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों के बीच बेहतर आपसी तालमेल बनाए रखने और नियमित बैठकें आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाने और पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें