फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम जन्मोत्सव पर सोलन में भजन संध्या, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर सोलन में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट सोलन की ओर से मुरारी मार्केट में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई नामी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने भगवान श्री श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय संगीत और भजनों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम में श्याम जन्मोत्सव की कथा भी सुनाई गई, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव हुआ। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट के सदस्य मुकेश गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर हर वर्ष भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री श्याम का गुणगान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ जोड़ना और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें