रामशहर के निकटवर्ती गांव नेर रामपुर में आज श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा भजन संकीर्तन बाजे गाजे के साथ हुआ। शोभायात्रा रिवालसर स्थित छिन्नमस्तका दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर कथा मंडप नेर पहुंची। इस शोभा यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर भजन संकीर्तन सहित भाग लिया। कथा के यजमान मनोहर लाल के समस्त परिवार एवं ग्रामीणों ने व्यासपीठ स्वामी हरि चेतनानंद हरिद्वार वाले का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। कथा के पहले दिन स्वामी जी ने श्रीमद्भागवत कथा के माहात्म्य पर प्रकाश डाला और कहा कि इस कथा के श्रवण से प्राणी मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है।