फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: कंडाघाट गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया, गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व कंडाघाट स्थित गुरुद्वारा साहिब में बड़ी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब पहुंची और गुरु चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग मंगलवार को विधिवत रूप से डाला गया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में विशेष दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने मधुर स्वर में गुरबाणी कीर्तन और गुरु महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। विशेष दीवान के दौरान कथावाचकों ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगत को 'किरत करो, नाम जपो और वंड छको' के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया। दीवान की समाप्ति और अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण किया। इस दौरान सेवादारों ने जोड़ा घर और लंगर सेवा में पूरी निष्ठा के साथ योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें