फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन-कौलावालाभूड़ मार्ग पर प्राकृतिक नाला बना परेशानी

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाहन-कौलावालाभूड़ मार्ग पर जाबल-कनौटी बस स्टॉप के समीप प्राकृतिक खाला (नाला) बारिश के दौरान परेशानी का सबब बन रहा है। भारी बारिश में खाले में आने वाला पानी सड़क के नीचे डाले गए सिंगल पाइप से पर्याप्त मात्रा में नहीं निकल पाता। पाइप चोक होने के बाद पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है। इससे सड़क पर जलभराव और तेज बहाव की स्थिति बन जाती है। ब्रम्हा समाज सेवा संगठन सुरला के प्रेस सचिव दीपचंद और वार्ड सदस्य जाबल कनोटी यशवंत सिंह ने बताया कि खाले में बरसात के दौरान काफी मात्रा में पानी आता है। सड़क के नीचे पानी की निकासी के लिए केवल एक सिंगल पाइप डाला गया है। तेज बारिश के दौरान पानी का बहाव बढऩे पर पाइप पूरी तरह चोक हो जाता है और पानी सड़क के ऊपर से बहने लगता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें