फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: हाटी समुदाय के हक में फैसले से तीन साल का इंतजार खत्म, नेताओं ने जताया आभार

हाटी समुदाय का अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार रहने पर समुदाय में खुशी की लहर है। करीब तीन साल से फैसले का इंतजार कर रहे हाटी समुदाय के नेताओं ने शनिवार को नाहन में पत्रकार वार्ता कर इस संघर्ष में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। हाटी समुदाय के वरिष्ठ नेता अमर सिंह चौहान ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले से ट्रांसगिरि क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों और आने वाली पीढ़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा। अमर सिंह चौहान ने कहा कि भारत सरकार ने चार अगस्त 2023 को हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान किया था, लेकिन कुछ लोगों की गलतफहमी के कारण मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया। इसके बाद से समुदाय को न्यायालय के फैसले का इंतजार था। शनिवार को उच्च न्यायालय ने सच्चाई का साथ देते हुए फैसला हाटी समुदाय के पक्ष में सुनाया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे ट्रांसगिरि क्षेत्र के भाई-बहनों के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का पौधा लगाने वाले अमर सिंह चौहान, संतराम राणा सहित अन्य वरिष्ठ लोगों और युवा शक्ति की इसमें अहम भूमिका रही है। सभी ने संयमित तरीके से इस लड़ाई को आगे बढ़ाया। हाटी नेताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय का यह फैसला हाटी इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें