फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: काशी से शुरू हुई समरसता संकल्प यात्रा पहुंची नाहन

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी से शुरू हुई समरसता संकल्प यात्रा को नाहन पहुंची। यात्रा का परवाणू, कुमारहट्टी और नैनाटिक्कर होते हुए नाहन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली की लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस मौके पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास किसी समाज विशेष के संत नहीं, बल्कि उनके विचार पूरे समाज और देश को दिशा देने वाले हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम ने की। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें