फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर रामपुर बाजार में उमड़ी भीड़, सोने-चांदी की दुकानों पर लगीं कतारें

धनतेरस के पर्व पर रामपुर बाजार में रौनक बढ़ गई है। त्योहार के मौके पर खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। बर्तन, सोने और चांदी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर बाजार में चहल-पहल बनी रही। धनतेरस पर बर्तन, सोने और चांदी की खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग रामपुर बाजार पहुंचे। आभूषण खरीदने के लिए कई दुकानों के बाहर ग्राहक कतारों में खड़े नजर आए। बाजार में बढ़ती खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। कई दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और आभूषणों की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लोग इसे घर में सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक मानते हैं। इसी मान्यता के चलते त्योहार पर बाजारों में खरीदारी का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के चलते रामपुर बाजार में रौनक बनी हुई है। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा और कारोबार में और तेजी आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें