फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: डैहर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया संदेश-नशे को ना, सड़क सुरक्षा को हां

राजकीय महाविद्यालय डैहर में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 'से नो टू चिट्टा, यस टू सेफ्टी' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना और उसका जीवन बचाना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुड सेमेरिटन यानी नेक मददगार की भूमिका निभाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने और सड़क सुरक्षा नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में कुल 47 विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन रोड सेफ्टी क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. शिवानी चौधरी ने किया। इस अवसर पर क्लब की सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. निशु शर्मा और प्रो. रीना देवी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें