फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: धर्मपुर ब्लॉक को मिले 16 ई-रिक्शे, तीन से चार पंचायतों के समूह को मिलेगी कचरा उठाने की सुविधा

ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए धर्मपुर विकास खंड में नई पहल की गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉक को 16 ई-रिक्शे उपलब्ध करवाए गए हैं। इनका इस्तेमाल पंचायतों में घरों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा एकत्रित करने के लिए किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। योजना के अनुसार, तीन से चार पंचायतों के समूह के लिए एक ई-रिक्शा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके माध्यम से आसपास की पंचायतों में नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे रिहायशी इलाकों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा जमा होने की समस्या कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। ई-रिक्शों के संचालन से पंचायत स्तर पर कचरा उठाने की सुविधा मजबूत होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कचरा फेंकने की समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को कचरे के उचित निस्तारण और आसपास सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। धर्मपुर विकास खंड के कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी बालम राम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉक को 16 ई-रिक्शे मिले हैं। इन्हें तीन से चार पंचायतों के समूह के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। लोगों को अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के साथ कचरे का उचित निस्तारण करने में सहयोग देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें