फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 25 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल प्रदेश में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देने और नई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कुल्लू में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। हिमाचल बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला मुख्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 29 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। महिला वर्ग में 11 टीमें, जबकि पुरुष वर्ग में 14 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के साथ अपनी टीम को जीत दिलाने का अवसर मिलेगा। हिमाचल बास्केटबॉल एसोसिएशन के टेक्निकल अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बास्केटबॉल खेल को प्रोत्साहित करना और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलता है। साथ ही उन्हें अपनी खेल क्षमता में सुधार करने और आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें