फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: आनी के पनेऊ नाग मंदिर में 12 नवंबर से शुरू होगी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

आनी क्षेत्र के प्रसिद्ध पनेऊ नाग मंदिर में 12 से 19 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को कुंगश महादेव मंदिर में एक बैठक हुई। इसमें चार पंचायतों के लोगों और देवताओं से जुड़े कारकूनों ने भाग लिया। बैठक में कथा के सफल आयोजन की आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कारदार माल सिंह ठाकुर ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पनेऊ मंदिर में एक बड़ी बैठक होगी। यह बैठक आगामी संक्रांति को आयोजित की जाएगी। इसमें पंचायत कुंगश, कराणा, कराणा-1 और बिनन सहित समस्त गढ़ क्षेत्र की पंचायतों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। रूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि देवता कुंगशी महादेव और पनेऊई नाग जी की असीम कृपा से यह आयोजन निश्चित हुआ है। उन्होंने समस्त गढ़वासियों और श्रद्धालुओं से इस पावन धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें