कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव के लिए सजे अस्थाई बाजार में शनिवार को खरीददारों की अच्छी खासी भीड़ जुटी और जमकर खरीददारी की। शनिवार को दुकानदारों का आखिरी दिन है जिसके चलते रविवार को यहां दुकान लगाकर बैठे कारोबारियों को मैदान खाली करना होगा। ऐसे में अंतिम दिन ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी संख्या में ढालपुर पहुंचे और खरीददारी की। दूसरी तरफ अब कारोबारियों ने भी सामान सस्ता कर दिया है।