नगर परिषद सुजानपुर टीहरा के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने शनिवार को बस अड्डा के समीप निर्माणाधीन शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बस अड्डा के समीप पुराने शौचालय को गिराकर नए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से प्रथम चरण में इसके लिए 10 लाख रुपये का बजट रखा गया है। उन्होंने कहा आगामी होली उत्सव से पहले शौचालय को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।