फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: नगर निगम में शामिल पंचायतों के लोगों ने डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आयुक्त को साैंपा पत्र

नगर निगम हमीरपुर में शामिल नई पंचायतों के लोगों ने कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के नेतृत्व में अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने की मांग की। डॉ. वर्मा ने कहा कि बोनाफाइड, चरित्र प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल और बिजली मीटर लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनवाने में लोगों को देरी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके अन्य सरकारी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इन सेवाओं के लिए सरल और समयबद्ध व्यवस्था बनाने की मांग की। आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण इन कार्यों का अतिरिक्त बोझ कर्मचारियों पर है। इस पर डॉ. वर्मा ने सुझाव दिया कि नगर निगम में शामिल पंचायतों के पूर्व पंचायत सचिवों को सप्ताह में एक दिन नगर निगम कार्यालय में तैनात किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्रों के प्रमाण पत्र और दस्तावेज तैयार करने में सहयोग मिल सके। नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें