हमीरपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हमीरपुर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आनंदपुर साहिब से रागी जत्था पहुंचा है। जत्थे ने शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु वाणी का श्रवण किया। धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धालु सेवा और भक्ति भाव से अपनी भागीदारी निभाई।