आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में बुधवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित 39 मरीजों की जांच की। इस दौरान घुटनों और मांसपेशियों के दर्द समेत अन्य समस्याओं से परेशान मरीज उपचार के लिए पहुंचे। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की और उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों को स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरतने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी जागरूक किया गया। डॉ. अक्षय ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या के साथ समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना भी जरूरी है। चिकित्सा शिविर के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और बीमारी के लक्षण सामने आने पर समय रहते उपचार करवाने का संदेश दिया गया।