फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुजानपुर में गणेश उत्सव की शोभायात्रा, भजन-कीर्तन से गूंजा शहर

ऐतिहासिक सुजानपुर चौगान में सोमवार को गणेश उत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। उत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद शहर के बाजार से होते हुए गणेश उत्सव की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया। गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजकों के अनुसार करीब 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह और शाम भजन-कीर्तन के साथ कथा का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए उत्सव स्थल पर भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजक मनोज नाग ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सुजानपुर में गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से पहुंचने वाले श्रद्धालु भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहेगा और श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें