फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- पांच गुटों में बंटी भाजपा दिशाहीन, विपक्ष ने विधानसभा के चार दिन बर्बाद किए

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी पांच गुटों में बंटी है और दिशाहीन हो चुकी है। आपसी खींचतान के कारण विपक्ष विधानसभा में प्रभावी भूमिका नहीं निभा पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने शीतकालीन सत्र के चार दिन बर्बाद किए। जब सदन में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल की कमियों पर चर्चा शुरू हुई तो विपक्ष ने अंतिम दिनों में वाकआउट कर दिया। मुख्यमंत्री ने नादौन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। भाजपा के काम रोको प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन विपक्ष ने सहयोग करने के बजाय सदन से बाहर जाने का रास्ता चुना। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से उठाए गए राजकोषीय घाटे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने घाटा होने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन बजटों के आकलन से प्रदेश की अपनी आय में करीब चार हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी सामने आई है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू की। इसके चलते केंद्र ने 1600 करोड़ रुपये की राशि काटी। पहले प्रदेश को 77 वर्षों तक हर साल आठ हजार करोड़ रुपये आरडीजी के रूप में मिलते रहे, लेकिन अब यह राशि भी रोक दी गई है। इसके बावजूद चार साल के कार्यकाल में सरकार ने आर्थिक चुनौतियों का सामना किया है। अब प्रदेश में वेतन और पेंशन को लेकर संकट नहीं है। हिमाचल आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें