फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन रणजीत सिंह बोले- सुजानपुर में लिखी जाएगी विकास की नई गाथा : कैप्टन रणजीत

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सुजानपुर समेत पूरे प्रदेश में समान विकास को गति दे रही है और क्षेत्र में आने वाले समय में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हर वर्ग के हित में फैसले लिए जा रहे हैं और विकास कार्यों के लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। विश्राम गृह सुजानपुर में सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कैप्टन रंजीत सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जिला मंडी से अधिक लगाव है, इसलिए उन्हें अगला विधानसभा चुनाव मंडी जिले से लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक लगातार मुख्यमंत्री और सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं। विधायक ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक के कार्यकाल में विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत हित पूरे नहीं होने के कारण कांग्रेस विधायक और प्रदेश सरकार की आलोचना कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता के बाद विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें