फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के चौगान में डोडा-भद्रवाह के शिव भक्तों का डेरा, भजनों और वाद्य यंत्रों से गूंजा शहर

जम्मू-कश्मीर के डोडा और भद्रवाह से शिव भक्ति में लीन श्रद्धालुओं के जत्थे चंबा पहुंच गए हैं। श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक चौगान में डेरा डाल लिया है। इनके पहुंचने से चौगान और आसपास का क्षेत्र शिव भजनों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों से गूंज उठा है। दिनभर यहां धार्मिक माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग भी श्रद्धालुओं की भक्ति और पारंपरिक संस्कृति को करीब से देख रहे हैं। डोडा और भद्रवाह से पहुंचे श्रद्धालु पारंपरिक पहनावे में नजर आ रहे हैं। जत्थों में शामिल श्रद्धालु शिव भजनों का गायन करने के साथ वाद्य यंत्र बजाकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। चौगान में जगह-जगह श्रद्धालुओं के समूह भजन-कीर्तन में जुटे हैं। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं के चंबा पहुंचने का सिलसिला जारी है। कई जत्थे पैदल यात्रा कर यहां पहुंचे हैं, जबकि कुछ श्रद्धालु वाहनों के माध्यम से चंबा पहुंचे। चौगान में पड़ाव के दौरान श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के साथ आपस में भक्ति गीत साझा कर रहे हैं। डोडा और भद्रवाह से हर वर्ष बड़ी संख्या में शिव भक्त चंबा पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं की पारंपरिक वेशभूषा, भजन और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां चंबा की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता में एक अलग रंग भरती हैं। श्रद्धालुओं के जत्थों के पहुंचने से चौगान में रौनक बढ़ गई है। स्थानीय लोगों सुरेश कश्मीरी, परवीन वैद्य और प्रताप चंद का कहना है कि श्रद्धालुओं की मौजूदगी से शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। चौगान में देर शाम तक शिव भजनों की गूंज सुनाई दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें