फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं: राजपुरा ने जीता राज्यस्तरीय अंडर-16 कबड्डी का खिताब

घुमारवीं (बिलासपुर)। कुठेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंडर-16 कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्रा वर्ग का फाइनल मुकाबला जुब्बल और राजपुरा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें राजपुरा की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि जुब्बल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र और छात्राओं की कुल 36 टीमों ने भाग लिया। इनमें 18 टीमें छात्राओं और 18 टीमें छात्रों की थीं। समापन समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। समारोह में पहुंचने पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें