फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में बरठीं का कबड्डी, गेहड़वीं का खो-खो में दबदबा

Ankesh Dogra Updated Mon, 31 Aug 2026 01:20 PM IST

झंडूता उपमंडल के घंडीर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में झंडूता खंड के 32 स्कूलों से पहुंचे 415 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज और कुश्ती समेत विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वीं विजेता रहा। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाहड को उपविजेता का स्थान मिला। बैडमिंटन में तलाई स्थित निजी विद्यालय ने विजेता का खिताब जीता, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता उपविजेता रहा। शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल ने बाजी मारी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता दूसरे स्थान पर रहा। कुश्ती में भी कलोल स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने खिलाड़ियों, शिक्षकों और आयोजन में सहयोग देने वाले कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। नियमित खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करने और इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें