फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: रुक्मणी कुंड में पूजा-अर्चना के साथ सीर उत्सव का शुभारंभ

जिला स्तरीय दो दिवसीय सीर उत्सव का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को पवित्र रुक्मणी कुंड में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान आसपास की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। राजेश धर्माणी ने कहा कि रुक्मणी कुंड क्षेत्र की आस्था और लोकविश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र है। मान्यता है कि प्राचीन समय में भीषण सूखे के दौरान माता रुक्मणी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, जिसके बाद यहां जलधारा का उद्गम हुआ। उन्होंने कहा कि सीर उत्सव का शुभारंभ ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल से करना क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि रुक्मणी कुंड मंदिर के वर्तमान स्वरूप को विस्तारित एवं विकसित किया जाएगा। इसके अलावा कुंड के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में बच्चों के स्नान के लिए 45 लाख रुपये की लागत से स्विमिंग पूल बनाया जाएगा। इससे पेयजल स्रोत को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें