फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बरठीं और झंडूता में 305 विद्यार्थियों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश पाने के लिए शनिवार को झंडूता उपमंडल के दो परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं और झंडूता में आयोजित प्रवेश परीक्षा में कुल 336 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 305 उपस्थित रहे, जबकि 31 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बरठीं परीक्षा केंद्र में कुल 168 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 150 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरेश ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए निर्धारित व्यवस्था की गई थी। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में भी 168 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 155 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 13 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पाठशाला के प्रधानाचार्य शशिपाल ने बताया कि परीक्षा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संपन्न करवाई गई। दोनों केंद्रों पर विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए अपनी प्रतिभा दिखाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें