फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डंपिंग प्वाइंट हटाने की मांग को सामाजिक संगठनों का समर्थन

सोनीपत। ऋषि कॉलोनी के वार्ड नंबर-1 और 5 में सब्जी मंडी से बाबा धाम के बीच मुख्य प्रवेश मार्ग पर बने कूड़ा डंपिंग प्वाइंट हटाने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब व्यापक रूप लेने लगा है। स्थानीय कॉलोनीवासियों के साथ सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठन भी आंदोलन के समर्थन में उतरने लगे हैं। शुक्रवार को छठे दिन भी लोगों का धरना जारी रहा। इस दौरान सोनीपत समाज पंचायत ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और नगर निगम प्रशासन से डंपिंग प्वाइंट को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। सोनीपत समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला और सह संयोजक अशोक खत्री ने कहा कि धरना स्थल पर पहुंचने पर जो स्थिति देखने को मिली, वह चिंताजनक है। आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों के खतरे के बीच जीवन बिताना पड़ रहा है। जिस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं, वहां कूड़े का डंपिंग पॉइंट होना आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दुकानदारों को प्रतिदिन इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के नागरिकों को स्वच्छ वातावरण में रहने का अधिकार है। कूड़ा निस्तारण के नाम पर किसी आबादी को गंदगी और बदबू के बीच रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। संजय सिंगला, अशोक खत्री और पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी ने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि डंपिंग प्वाइंट को मुख्य सड़क और आबादी से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही शहर में कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक कॉलोनी की नहीं, बल्कि पूरे शहर के स्वच्छ वातावरण और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ी है। रविवार को बाबा धाम में महापंचायत आंदोलन की आगामी रणनीति तय करने और समस्या के समाधान के लिए रविवार दोपहर दो बजे कामी रोड स्थित बाबा धाम परिसर में महापंचायत बुलाई गई है। इसमें शहर की सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से पहुंचने की अपील की गई है। धरने का नेतृत्व सोनीपत समाज पंचायत के सहसंयोजक अशोक खत्री, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी कर रहे हैं। प्रदर्शन में जिला व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष रविंद्र सरोहा, प्रेम गौतम, सब्जी मंडी प्रधान कुलदीप सहरावत, राजकुमार भारद्वाज, सूबे सिंह फौजी, ईश्वर सैनी, जयभगवान, संजीव, चांद, मामनचंद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें