फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस लिखी ईको गाड़ी से शराब तस्करी, 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

गोहाना। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब तस्कर ने नया पैंतरा अपनाया है। तस्कर सफेद रंग की ईको कार पर एंबुलेंस लिखवाकर चंडीगढ़ से अवैध शराब की खेप ला रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उसे काबू कर लिया और गाड़ी से 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस प्रवक्ता रवींद्र सिंह ने बताया कि क्राइम यूनिट गोहाना की टीम गांव गामड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव बजाना कलां निवासी प्रदीप उर्फ भगता चंडीगढ़ से ईको कार में अवैध शराब लेकर अपने गांव जा रहा है। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए उसने कार पर एंबुलेंस लिखवा रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोहाना-खानपुर कलां रोड पर गांव गामड़ी से पहले नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद गोहाना की तरफ से एंबुलेंस लिखी सफेद ईको कार आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर चालक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रदीप उर्फ भगता के रूप में हुई। तलाशी लेने पर कार से 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। व्यक्ति के पास शराब रखने का परमिट एवं लाइसेंस नहीं था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें