फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता के कल्याण के लिए समर्पित रहा गुरू नानक देव का जीवन : डॉ. अरविंद शर्मा

गोहाना। गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पुरानी सब्जी मंडी स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा में मंगलवार को गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गुरूद्वारा में गुरूवाणी का पाठ किया गया। गुरूवाणी में मुख्य ग्रंथी भाई जसबीर सिंह ने गुरू की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरूवाणी में श्रद्धालुओं को मानवता का संदेश दिया और गुरू नानक देव की शिक्षाओं का अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भी गुरूद्वारा में माथा टेक कर सर्वमंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने जात-पात और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर समानता, प्रेम, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनके द्वारा दिखाया गया सत्य, ईमानदारी और निःस्वार्थ सेवा का मार्ग संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार मनमोहन सिंह ने बताया कि गुरूनानक देव ने जिन मूल्यों को आधार बनाकर सिख पंथ की स्थापना की थी, वे मूल्य दुनिया को बेहतर बनाने का संकल्प सूत्र हैं। महिलाओं को बराबरी का दर्जा, छुआछुत का विरोध, सभी को बराबर समझना उनकी प्रमुख शिक्षाएं हैं। गुरूनानक देव की इन्ही शिक्षाओं का संदेश देने के लिए गुरूद्वारा में गुरूवाणी का पाठ किया गया। गुरूवाणी और गुरू ग्रंथ साहिब के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हुए। गुरूवाणी के बाद गुरूद्वारा में लंगर लगाया गया। लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें