मिलन ढाबा हत्याकांड को बेखौफ अंदाज में अंजाम दिया गया। वारदात के तीसरे दिन 52 सेकंड की वीडियो सामने आई है। कैसे शूटर अचानक अंदर आए और दरवाजे के पास ही खाना खा रहे है बाबा गैंग के शूटर विनित, यश व रिंकू की 12 सेकंड में गोली मारकर हत्या कर दी। सामने आई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर बाहर निकल गए। इसके बाद बेरी निवासी हिमांशु डर के मारे ऊपर कमरे में जाकर छुप गया। एक शूटर की उसके ऊपर नजर पड़ गई और उसने साथियों को आवाज देकर बुला लिया। शूटर ऊपर गए और सन्नी रिटोलिया के शक में गोलियां मारकर हत्या कर दी।