फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा ही नहीं, संस्कार भी सिखाता है एनएसएस : दिनेश शर्मा

रोहतक। एसआरएस पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन एनएसएस राज्य नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने निरीक्षण किया और स्वयंसेवकों को अनुशासन व सामाजिक दायित्वों का संदेश दिया। डॉ. शर्मा ने कहा कि एनएसएस केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण, नेतृत्व, अनुशासन, सहानुभूति और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से इन मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने, शिविर के नियमों व प्रोटोकॉल का पालन करने और सामूहिक जीवन में सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। शिविर में जिले के 17 विद्यालयों के 210 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। पांचवें दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, 'सुनो नहरों की पुकार' अभियान के तहत जल संरक्षण संदेश और 'जल बचाओ, प्लास्टिक हटाओ' नुक्कड़ नाटक ने सबका ध्यान खींचा। कैप्टन जगबीर मलिक ने नशामुक्ति व सेना में करियर पर मार्गदर्शन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें