रोहतक। लाखनमाजरा में हार्दिक राठी मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के आखिरी दिन फाइनल मुकाबला खेला गया। सर्विसिज की टीम ने राजस्थान को 68-54 से हरा दिया। मैच में अंत तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंडर-14 वर्ग की ट्रॉफी लाखनमाजरा ने जीत ली। लाखनमाजरा की टीम कई गोल से आगे चलती रही लेकिन अंत में एक बार स्कोर लगभग बराबरी का हो गया था। लाखनमाजरा केवल एक अंक से आगे रह गई थी। हालांकि बाद में उनकी टीम ने मैच निकाल ही लिया और तीन गोल से विजेता बने। अंतिम स्कोर 38-41 का रहा। पहला सेमिफाइनल सीआईएसएफ और राजस्थान के बीच हुआ। दूसरे सेमिफाइनल में सर्विसिज और हरियाणा की टीम आमने-सामने थी। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।