फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झूठ के पैर नहीं होते- हुड्डा पर सीएम सैनी ने कसा तंज

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Feb 2025 05:29 PM IST

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन था। अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज किया है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि का नामांकन जमा कराने पहुंचे नायब सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भाजपा सरकार से हिसाब मांग रहे थे। उन्होंने जवाब देकर सवाल पूछे तो हुड्डा जवाब नहीं दे पाए। क्योंकि झूठ के पांव नहीं होते। अब 100 दिन के कामकाज पर कह रहे हैं कि कुछ नहीं किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें