फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 10 साल में सांघी का अस्पताल बड़ा नहीं करा पाए हुड्डा-भाजपा प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2025 04:20 PM IST

मैं आपका बच्चा, आपका भाई हूं। मैंने ताे आपकी सेवा की है। जब मंत्री था, तब सांघी में एक छोटा अस्पताल बनवाया था। भूपेंद्र सिंह 10 साल मुख्यमंत्री रहा। इसके बावजूद यह अस्पताल बड़ा नहीं हुआ। इसी तरह मकड़ोली में पानी की व्यवस्था की। मुझे डर है कि भूपेंद्र हुड्डा कहीं भाजपा में शामिल न हो जाए। क्योंकि भाजपा 20 साल तक जाने वाली नहीं है। यह कहना है पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राज्य प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा का। वे रविवार को मकडोली कलां प्राथमिक विद्यालय में किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी कानून व अन्य समस्याओं का समाधान चाहिए। किसानों की समस्याओं को जानकार प्राथमिकता से उन्हें हल किया जाए। इन समस्याओं को लेकर ही यह पंचायत बुलाई गई है। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने साबित कर दिया है कि लोगों को भापजा से काफी आशाएं हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें