जिला परिषद की सामान्य बैठक वीरवार को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शुरू की गई। जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 14 में से 12 पार्षद शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार सहित प्रशासन की अनुभव के पदाधिकारी भी शामिल है। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और विकास कार्यों की वार्डवार एवं ग्रामवार रिपोर्ट तैयार करने के अलावा वाहन खरीद की स्वीकृति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।