फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई में अधूरी जानकारी, सीएम विंडो की शिकायत भी बंद; पदैयावास के ग्रामीण ने उठाए सवाल

रेवाड़ी। गांव में विकास कार्यों की जानकारी मांगना और शिकायत का समाधान कराना पदैयावास निवासी दीपक यादव के लिए परेशानी बन गया है। दीपक ने आरोप लगाया कि गांव में टाइल लगाने और सीवर लाइन बिछाने सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगी थी, लेकिन कुछ बिंदुओं पर पूरा जवाब नहीं मिला। इसके बाद मुख्यमंत्री विंडो (सीएम विंडो) पर शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में फर्जी उपस्थिति दिखाकर शिकायत बंद कर दी गई। दीपक यादव के अनुसार, उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों से संबंधित जानकारी मांगी थी। उनका आरोप है कि आरटीआई में पूछे गए कुछ सवालों के जवाब स्पष्ट रूप से नहीं दिए गए। इसके बाद उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां भी उन्हें समाधान नहीं मिला। शिकायतकर्ता बोला- मेरी सहमति के बिना बंद की शिकायत दीपक का आरोप है कि सीएम विंडो की शिकायत बंद करने के लिए रिकॉर्ड में उनकी उपस्थिति दिखाई गई, जबकि वे वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर किए जाने और शिकायत में दर्ज मोबाइल नंबर बदलने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से शिकायत वापस नहीं ली। दीपक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। टाइल और सीवर लाइन के कामों पर भी सवाल शिकायतकर्ता ने गांव में टाइल लगाने और सीवर लाइन बिछाने सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंधित कार्यों के रिकॉर्ड और खर्च की जांच कराने की मांग की है, ताकि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। दीपक के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में बीडीपीओ रेवाड़ी, उपायुक्त कार्यालय और समाधान शिविर में भी शिकायत दी, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। बीडीओ बोले- मामला संज्ञान में नहीं इस संबंध में बीडीओ रेवाड़ी युधिष्ठिर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे एक सप्ताह के अवकाश पर हैं और बावल के बीडीओ को रेवाड़ी का चार्ज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता उनसे आकर मिल सकता है। यदि कोई मामला है तो उसका समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें