फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कमेटी गठन को लेकर पार्षदों और प्रतिनिधियों में खींचतान

महेंद्रगढ़। नगर पालिका में फाइनेंस कमेटी (एफसीसी) के गठन की प्रक्रिया मंगलवार को हंगामे और आपत्तियों के बीच पूरी हुई। कमेटी ने चारों सदस्यों के रूप में महिलाओं को करने का निर्णय लिया। इसके बाद वार्ड 4 पार्षद ममता सोनी, वार्ड 11 पार्षद शारदा देवी, वार्ड 5 पार्षद एवं उपप्रधान मंजू कौशिक और वार्ड 5 पार्षद भतेरी देवी के हाथों में नगर पालिका की तिजोरी आई। बता दें कि सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कमेटी के गठन को लेकर पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों के बीच खींचतान देखने को मिली। बैठक में शहर के 15 में से 14 पार्षद व प्रतिनिधि और दो मनोनीत पार्षद मौजूद रहे जबकि वार्ड 12 पार्षद विष्णु कुमार अनुपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में मंजू कौशिक को मुख्य सदस्य बनाने की घोषणा हुई। इसके बाद शारदा देवी को बनाया और तीसरे नंबर पर ममता सोनी का नाम रखा गया। इस पर 16 में से 12 पार्षदों की सहमति पर उनको कमेटी में शामिल किया गया। इसके बाद चौथे सदस्य की बारी आई तो पार्षद सीमा रानी व भतेरी बाई का नाम प्रस्तावित किया गया। इसके बाद वोटिंग कराई गई तो सीमा के पक्ष में 7 और भतेरी के पक्ष में करवाने पर क्रॉस वोटिंग हो गई और पूरा मामला गड़बड़ हो गया। इसके बाद पार्षद प्रतिनिधियों ने अपने चहेतों का नाम प्रस्तावित करना शुरू कर दिया और इस पर जबरदस्त हंगामा हुआ। वहीं, पार्षद चुप बैठे रहे जबकि प्रतिनिधियों ने हंगामा कर बैठक को सिर पर उठा लिया। इसके बाद पार्षदों ने सभी ने को शांत कराया और कुछ प्रतिनिधियों ने बैठक से जाने का रास्ता चुना। हंगामे को शांत कराने के लिए सीमा रानी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद भतेरी बाई को सर्वसहमति से सदस्य घोषित किया। -------------------- - विकास कार्यों के रफ्तार पकड़ने की संभावना नगर पालिका के वित्तीय मामलों और विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर एफसीसी की मुहर लगने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। हाल ही में पुरानी कमेटी को सीएम के आदेशानुसार भंग किया गया और मंगलवार को नई कमेटी गठित की गई। तय व्यवस्था के तहत कमेटी का गठन किया गया है। अब नगर पालिका के बजट और वार्डों में होने वाले विकास कार्यों से जुड़े मामलों में इस कमेटी की भूमिका अहम रहेगी। ---------------- - ये पार्षद रहे मौजूद इस दौरान सरिता राठी, रजनेश कुमारी, अशोक कुमार, राजेश कुमार, निखिल, देवेंद्र उर्फ सोनू सैनी, सुरेंद्र, सुखबीर व सुनील आदि मौजूद रहे। साथ ही महिला पार्षदों के प्रतिनिधि व नगर पालिका अधिकारी भी मौजूद रहे। --------------- वर्जन: फाइनेंस कमेटी गठन प्रक्रिया सर्वसहमति से पूरी की गई है। इसमें चार महिला पार्षदों को बहुमत के आधार पर चुना गया है और अब आगामी विकास कार्याें पर कमेटी अपनी मुहर लगाएगी। दिवाली के बाद जो भी विकास कार्यों के प्रस्ताव होंगे, उन पर यह कमेटी अपनी मुहर लगाएगी। अब विकास कार्य भी जल्द ही शुरू किए जाएंगे। - रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें