फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: सफाई कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरू

शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 04:05 PM IST

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने समान काम-समान वेतन और बकाया एरियर 2017 से 2023 जैसी मांगे पूरी नहीं होने पर फिर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर मंगलवार को नगर परिषद परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने की अध्यक्षता राहुल सारवाण ने की। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने पहले भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी उस समय 15 दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई। जिसकी वजह से कर्मचारी में रोष बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन को पत्र के माध्यम से अपनी मांगों के बारे में अवगत भी कराया लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस धरने में राहुल सारवाण, राज्य कैशियर महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार जैदिया, महावीर प्रसाद, सर्व कर्मचारी संघ राज्य सचिव महेंद्र बोयत, अमित कुमार, भूपेंद्र, देवानंद, रमेश कुमार, निरंजन लाल, भीम सिंह, प्रताप सिंह, रिंकू, आशु, सुरेंद्र, संतलाल सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें