फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 170 ग्रामीणों ने करवाई जांच

नारनौल। रेड क्रॉस सोसाइटी नारनौल और सहगल फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम जांजड़ियावास में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 170 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और दवाइयां दी गईं। नारनौल के निजी अस्पताल से डॉ. एकता ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। वहीं, भारती और राजेश ने बच्चों का परीक्षण किया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया। 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए कमर बेल्ट, पट्टा और कान की सुनने की मशीन के लिए पंजीकरण किया गया। टीबी रोग और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। सहगल फाउंडेशन और रेड क्रॉस के सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें