फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में जन्माष्टमी पर निकली प्रभात फेरियां, गूंजे बांके बिहारी के जयकारे

जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार सुबह शहर में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से प्रभात फेरियां निकाली गईं। शहर के करीब पांच स्थानों से निकली प्रभात फेरियों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए तथा भजनों पर नृत्य करते हुए शहर की परिक्रमा की। प्रभात फेरियों में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं भगवान श्रीकृष्ण का डोला भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचता रहा। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और ‘बांके बिहारी लाल की जय’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सुबह के समय शहर की गलियों में निकली झांकियों और श्रद्धालुओं की भीड़ से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो नारनौल की गलियां वृंदावन की गलियों में बदल गई हों। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें